लखनऊ

मौसम विभाग का आने वाले चार दिन तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

- राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात से बारिश होने की संभावना- इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुलतानपुर में गुरुवार सुबह से बारिश जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2021, 9:28 PM IST
UP Weather Alert latest Hindi news
UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. मौसम विज्ञानियों को पूर्वानुमान है कि, आने वाले 18 जून से लेकर 21 जून करीब चार दिन यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी चमकेगी। राजधानी लखनऊ में तो संभावना है कि गुरुवार देर रात से बारिश शुरू होगी तो पांच दिन तक बारिश होती रहेगी। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुलतानपुर में तो गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

यूपी में मानसून सक्रिय :- यूपी में मानसून 13 जून से सक्रिय हो कर कुछ थम सा गया है। मौजूदा चक्रवात से अगले चार दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ और हिस्सों में मानसून की धीमी प्रगति हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि यूपी में अगले एक हफ्ते तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस बार के मानसून से धान की खेती करने वाले कुछ किसानों को फायदा होगा। पर बहुत से किसान चिंतित हैं।

देर रात बारिश होने की संभावना :- राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मौसम कभी धूप तो कभी छांव वाला था। पूरे दिन आकाश में बादल छाए हुए थे, जिस वजह से लगता था कि शायद बारिश हो जाएगी। शाम छह बजे के बाद अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी, फिर थोड़ी देर बाद धूप निकल आई। यह आंख मिचौली चलती रही। वैसे मौसम विभाग का अलर्ट है कि देर रात कभी भी बारिश हो सकती है। और यह बारिश पांच दिन तक कभी तेज कभी धीमी गति से होती रहेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप