लखनऊ

मौसम विभाग का तीन दिन बुन्देलखंड व पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट

- बीते चौबीस घण्टों में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर बारिश सीतापुर के लहरपुर में रिकार्ड - राजधानी लखनऊ में बीती रात से जमकर हुई बारिश

2 min read
Aug 10, 2021
monsoon update 2021

लखनऊ. Monsoon Update मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बुन्देलखंड व पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 अगस्त से लेकर 13 अगस्त इन जिलों में झमाझम बारिश होगी। भारी बारिश से नादियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से जनता और ग्रामिणों को सावधान किया है। बीते चौबीस घण्टों में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर बारिश सीतापुर के लहरपुर में रिकार्ड की गयी। राजधानी लखनऊ में बीती रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह जाकर थमी है। राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ है।

बस थोड़ा इंतजार :- मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 10 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, महाराजगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

11 अगस्त को 11 जिले में होगी बारिश :- मौसम विभाग ने बुधवार 11 अगस्त को चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं।

12 अगस्त को 11 जिलों में भारी बारिश :- गुरुवार 12 अगस्त को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की सम्भावना है।

बीते चौबीस घंटों में सीतापुर के लहरपुर में सबसे अधिक बारिश :- बीते चौबीस घण्टों में सबसे अधिक 15 सेण्टीमीटर बारिश सीतापुर के लहरपुर में रिकार्ड की गयी। इसके अलावा कुण्डा प्रतापगढ़ में 13, बरेली, प्रयागराज के करछना में नौ-नौ, अम्बेडकरनगर के टाण्डा, प्रयागराज के फाफामऊ, बांदा के बबेरू में आठ-आठ, अकबरपुर में सात, सहारनपुर के देवबंद में सात, सोनभद्र के चुर्क, प्रतापगढ़ के पट्टी, गाजीपुर में छह-छह, प्रयागराज के मेजा, प्रतापगढ़, प्रयागराज के छतनाग, गाजीपुर, सोनभद्र के राबट्रसगंज में पांच-पांच सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

Published on:
10 Aug 2021 10:26 am
Also Read
View All