लखनऊ

मौसम विभाग का अगले 24 घंटे में यूपी में बारिश का अलर्ट

Weather Update: मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तराई, मध्य यूपी और रूहेलखण्ड के जिलों में झमाझम बरसात होगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2021, 6:40 PM IST
UP Weather Alert latest Hindi news
UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. weather alert मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तराई, मध्य यूपी और रूहेलखण्ड के जिलों में झमाझम बरसात होगी। पर पश्चिमी यूपी को इस हफ्ते अभी बारिश के लिए तरसना पड़ेगा। राजधानी लखनऊ में शाम 6 बजे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस की वजह से जनता बुरी तरह से परेशान है। उम्मीद की जा रही है कि रात 12 बजे के बाद बारिश हो सकती है।

एक हफ्ते रुके होगी झमाझम बारिश :- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि, काम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसलिए शनिवार और रविवार को बारिश होगी। पर अगर झमाझम बारिश इंतजार है तो एक हफ्ते ठहरना होगा।

यूपी में पारा दो बार 40 डिग्री पहुंचा :- अब अगर पारे के बारे में बात करें तो 2 महीने में दूसरी बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा। मई में पारा बिना 40 पार के निकल गया था। 1 मई को तापमान 39.6 डिग्री था जबकि अंतिम सप्ताह में 27.8 डिग्री रहा। इसी तरह 7 जून को पारा 40.6 डिग्री दर्ज हुआ और अन्य दिनों में 38 डिग्री से शुरुआत हुई जो 39.4 तक पहुंचा था।

यूपी में 10 जुलाई से झमाझम बारिश :- मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि, यूपी में 10 जुलाई से झमाझम बारिश होगी। पश्चिमी यूपी और तराई इलाके बारिश से झूम जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘कांग्रेस ने बैठक में आपकी औकात नाप दी’, ओपी राजभर बोले- सपा को चाय पिलाया, और कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा

राहुल गांधी और प्रियंका भी नहीं बदल सके यूपी में कांग्रेस की किस्मत, सिर्फ 2 सीटों पर सिमटी पार्टी, आखिर क्यों खोता गया जनाधार?

कहीं करमा की थाप तो कहीं चकरी की धमक, लखनऊ में दिखा पूरे हिंदुस्तान की जनजातीय संस्कृति का रंग

11 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, 2100 ड्रोन आसमान में रचेंगे शिव की दिव्य छटा; देव दीपावली पर दिखेगा अद्भुत नजारा

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव: ओवैसी और कांग्रेस को अखिलेश यादव हल्के में लें या नहीं? सपा के सामने क्या हैं चुनौतियां?