17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather update : मानसून हो गया गुम, यूपी में आगरा सबसे गर्म, लखनऊ की हालात भी खराब

- यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज- यूपी में गर्मी पूरे शबाब पर- अलीगढ़ में 43.2 और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 1 Jul 2021, 5:05 PM IST

Weather Alert: बेहद गर्म होंगे अगले चार दिन, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पार, रखें खुद का ख्याल

Weather Alert: बेहद गर्म होंगे अगले चार दिन, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पार, रखें खुद का ख्याल

लखनऊ. monsoon 2021 missing यूपी में गर्मी पूरे शबाब पर है। आगरा में सबसे ज्यादा गर्मी रही। मतलब पूरे यूपी में आगरा में सबसे अधिक तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद अलीगढ़ में 43.2 और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी हालात बेहद नाजुक है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए हैं। लखनऊ में पारा 39.5 डिग्री पर सभी को तपा रहा है। ऐसा लगा है कि मानसून तो गुम हो गया है।

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में छह-सात जुलाई से तेज हवा और झमाझम बारिश का अलर्ट

गर्मी से अधिक राहत नहीं :- मौसम विभाग के अनुसार, तापमान का यह स्तर सामान्य परिस्थितियों से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस वक्त आगरा में मानसून पूरे शबाब पा रहता है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले दिनों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। दो तारीख से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि बरसात भी हो जाए। अगले एक हफ्ते तक मौसम का यही स्तर कायम रहने का अनुमान है।

10 जुलाई करना होगा इंतजार :- मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि, 10 जुलाई से पहले ज्यादा बारिश होने की संभावना कम है। पश्चिमी यूपी और तराई इलाकों के जिलों में बारिश की संभावना है।