लखनऊ

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में अभी एक और दिन रहेगा तूफान यास का खतरा

weather Alert - मौसम विभाग की चेतावनी, शनिवार देर रात तक संकट रहेगा जारी - बहुत सी फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं रद- लखनऊ के कई इलाकों में दिनभर रिमझिम बारिश
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 5:41 PM IST
मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में अभी एक और दिन रहेगा तूफान यास का खतरा
मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में अभी एक और दिन रहेगा तूफान यास का खतरा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. weather Alert यूपी में तूफान यास का खतरा बरकरार है। पूर्वी यूपी के करीब 22 जिलों में शुक्रवार को बारिश और तेज हवा लगातार चल रही हैं। कभी यह तेज हो जाती हैं तो कभी इसका असर धीमा रहता है। तूफान यास का असर गुरुवार से ही शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने अभी भी चेताया है कि, शनिवार देर रात तक यह संकट जारी रहेगा। तूफान यास (Storm yaas) से बचाव करने के लिए बहुत से फ्लाइट्स और ट्रेनों को रद कर दिया गया है। वहीं लखनऊ के कई इलाकों में दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। और काले बादलों ने अभी भी डेरा डाल रखा है।

आज भी खतरा है बरकरार :- आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ की ओर से जारी अलर्ट बुलेटिन में 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगड़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली सोनभद्र, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर में गुरुवार को बारिश शुरू हुई थी। शुक्रवार को यह जारी है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, हवाओं की तेज रफ्तार और हल्की और भारी बारिश का ये रुख शनिवार तक इन जिलों में नजर आएगा।

कई जिलों में बिजली संकट :- इस साइक्‍लोन का नाम यास ओमान ने रखा था। यास फारसी भाषा का शब्‍द है जिसका मतलब अंग्रेजी में जैस्मिन होता है। तूफान यास की वजह से बारिश और तेज हवाओं से कई जिलों में पेड़ गिरे, कच्चे मकान गिर गए है। बिजली संकट बरकरार है। यह संकट शनिवार को भी जारी रहने की संभावना है। नुकसान के सही आंकड़े शनिवार को आएंगे।

ट्रेनें और फ्लाइट्स रद :- तूफान यास के कारण मौसम में परिवर्तन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं खराब मौसम के चलते यूपी में वाराणसी एयरपोर्ट ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कई फ्लाइट्स भी स्थगित कर दी गई हैं। इनमें बाबतपुर एयरपोर्ट, गोरखपुर से चलने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज