लखनऊ

मौसम विभाग का 27-28 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट

- आईएमडी ने भी चेताया है कि, 26-28 जुलाई के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2021, 9:31 PM IST
मौसम विभाग का 27-28 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का 27-28 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट

लखनऊ. मौसम विभाग ने यूपी के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, सूबे के कई जिलों में 27 जुलाई और 28 जुलाई को भारी बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 जुलाई सोमवार को प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश होगी।

आईएमडी ने भी चेताया है कि, 26-28 जुलाई के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है जबकि 27 और 28 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 जुलाई को उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।

राजधानी लखनऊ रविवार सुबह से ही मौसम गरम है। हवा तो चल रही है पर उमस और गर्मी से जनता पसीना पसीना होती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि, सोमवार को झमाझम बारिश हो सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने पाया है कि साउथ चाइना में बनने वाले टायफून तूफान की वजह से उत्तरी भारत के मौसम पर भी असर पड़ा है। शनिवार को आसमान में बादल थे, पर बारिश लापता थी।

Updated on:
25 Jul 2021, 9:31 PM IST
Published on: