केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार, नेपाल के ऊपरी इलाकों में भारी बरसात से यूपी में पूर्वांचल की कई नदियों शारदा, घाघरा, सरयू व राप्ती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इनमें से कई नादियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गई है। जिस वजह से पूर्वांचल के बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर आदि जिलों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी भरने लगा है।