लखनऊ

Weather update : लखनऊ में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम कुछ बिगड़ा रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2021, 11:13 AM IST
Weather update
Weather update

लखनऊ. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और उससे सटे जिलों में मंगलवार और बुधवार को धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। कुछ इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है। पश्चिम यूपी में सोमवार को कई इलाकों में आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया था।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम कुछ बिगड़ा रहेगा। राजस्थान में मौसमी उठापठक की वजह से यह बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी और पश्चिम यूपी में आंधी और बारिश के हालात बन रहे हैं। सोमवार को राजधानी लखनऊ का तापमान अधिकतम 37.7 डिग्री व न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट में कहाकि, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के संग बारिश और चार से पांच जिलों में ओले गिरने की संभावना है। 24 मार्च से पूरे सूबे में मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
यूपी की सियासत में नए तीसरे मोर्चे की तैयारी, 12 नवंबर को साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी!

‘गिनती नहीं आती तो शिवपाल यादव को साथ ले लो’, CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, लखनऊ में 1146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

‘पूर्वांचल में सपा के खिलाफ बगावत शुरू’, ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दी चेतावनी, बोले- हर सीट पर होंगे बागी उम्मीदवार

‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा