लखनऊ

Weather update : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले तीन-चार दिन होगी बारिश

यूपी में आने वाले तीन चार दिन में मौसम बदल जाएगा। बढ़ता हुआ तापमान कुछ कम हो जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2021, 4:51 PM IST
Weather
Sultanpur Weather update

लखनऊ. यूपी में आने वाले तीन चार दिन मौसम बदल जाएगा। बढ़ता हुआ तापमान कुछ कम हो जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तीन चार दिन बारिश होने की संभावना है। जिससे जनता को गरमी से कुछ राहत मिलेगी। पूर्वी यूपी के कम जिलों में बारिश होगी पर पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। यह बारिश किसानों के लिए चिंता पैदा कर रही है। उधर लखनऊ में भी मौसम में लगातार बदलाव होने के आसार हैं। सोमवार शाम तक बारिश की बूंदे गिराने के आसार प्रबल हैं।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ का एक स्पेल फिर से सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले तीन से चार दिन मौसम बदल जाएगा। कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश तो छिटपुट ही होगी पर, बढ़ते तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वी यूपी के मुकाबले पश्चिमी यूपी में मौसम के इस बदलाव का असर अधिक देखने को मिलेगा।

जेपी गुप्ता ने बताया कि, इस पूरे मार्च माह में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम की इस हरकत को देखते हुए डॉक्टरों ने कहाकि, सेहत का खास ख्याल रखें। सुबह और रात में हल्की ठंड और दिन में गर्माहट से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना का वक्त है इसलिए और संभाल कर रहने की जरूरत है।

Updated on:
15 Mar 2021, 4:51 PM IST
Published on: