1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का अगले 48 घण्टों में तेज बारिश, आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुईसुलतानपुर गुरुवार को हुई बारिश13 मार्च से मौसम लेगा करवट, आसमान में बादल और बूंदाबांदी की संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 Mar 2021, 12:08 PM IST

Rain aler in UP

Rain aler in UP

सुलतानपुर. मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। पिछले चार दिनों से तेज धूप के बाद बृहस्पतिवार शाम से मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद रात करीब दो बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है।

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा सिस्टम सक्रिय, 11 और 12 मार्च को भारी बारिश का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर भविष्यवाणी करते हुए संभावना जताई है कि अगले 48 घण्टों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में आसमान बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने के साथ तेज हवाओं के चलने के साथ ही कहीं कहीं आंधी आने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार शाम से आसमान में बादल छाने लगे और रात करीब दो बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। आज शुक्रवार सुबह से हवाओं का चलना लगभग बंद है लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे और मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 48 घण्टों में तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

कृषि विज्ञान केन्द्र ब्रासिन के मौसम विज्ञानी डॉ मनोज के अनुसार, 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के साथ-साथ कहीं-कहीं आंधी आने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश