
माैसम
लखनऊ. यूपी में मौसम अचानक बदल रहा है। मौसम विभाग का यूपी में लखनऊ सहित कई जिलों में 11 और 12 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह आने वाले सभी तीन पश्चिमी विक्षोभों में दूसरा सिस्टम सबसे अधिक प्रभावी होगा। यानि मौसम में सबसे अधिक हलचल 11 और 12 मार्च को होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा जिससे पहाड़ों के अलावा मैदानी राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेंगी।
राजधानी लखनऊ में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बीते 2 दिन में न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20.7 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
वहीं स्काईमेट वेदर का कहना है कि, इस सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इनमें हर एक पश्चिमी विक्षोभ कम से कम दो दिन के लिए सक्रिय रहेंगे और उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेंगे। एक सिस्टम के पूर्वी दिशा में आगे निकल जाने के पहले ही दूसरा सिस्टम आ धमकेगा और सक्रिय हो जाएगा। इस सप्ताह का पहला पश्चिमी विक्षोभ यानि 9 मार्च को आ चुका है, जिस वजह से 9 तथा 10 मार्च को मौसम प्रभावित हुआ था। दूसरा सिस्टम 11 और 12 मार्च को जबकि सप्ताह का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सप्ताह के अंत में आएगा।
Published on:
10 Mar 2021, 6:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.