2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में मौसम का बदल रहा मिजाज, मौसम विभाग का इन तीन दिन भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

- मौसम विभाग का 11 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश में हल्की और भारी बारिश का अलर्ट - तेज हवाओं संग आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Mar 2021, 11:22 AM IST

यूपी में मौसम का बदल रहा मिजाज, मौसम विभाग का इन तीन दिन भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

यूपी में मौसम का बदल रहा मिजाज, मौसम विभाग का इन तीन दिन भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

लखनऊ. यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार को यूपी के कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम ठंड था। मौसम विभाग ने 11 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश में हल्की और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 7 मार्च से 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

मौसम बेहद खुशनुमा :- लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया है। रात से ही मौसम बेहद ठंड हो गया है। पहाड़ों पर गिरी बर्फ का असर यूपी के कई जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। वैसे सुबह से मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ था। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

कई जिलों में भारी बारिश :- मौसम विभाग ने महाशिवरात्रि (11 मार्च) से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई वाले इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर 15 मार्च तक बारिश और हिमपात की संभावना है। जिसका असर प्रदेश में पड़ेगा। और इस वजह से 15 मार्च तक यूपी के कई शहरों में मौसम ठंडा रहा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश