2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 7 मार्च से 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

अधिकतर पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 7 Mar 2021, 11:02 AM IST

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 7 मार्च से 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 7 मार्च से 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

लखनऊ. यूपी में मौसम बेहद गरम है। पर आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है कि आज और कल उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। जिस वजह से उत्तराखंड से लगे यूपी के कई जिलों में मौसम बदल जाएगा। और ठंड बढ़ जाएगी। वैसे मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 7 मार्च, 8 मार्च और 9 मार्च को बारिश होने का भी पूर्वानुमान जारी किया है। साथ में मौसम विभाग ने 10 मार्च को भी पूरे यूपी में हल्की तो कहीं भारी बारिश का अपडेट जारी किया है। बारिश अधिकतर पश्चिमी जिलों में होने की संभावना है।

सावधान! बाजार में बिक रहा है नकली सरसों का तेल, ऐसे करें पहचान

तीन-चार दिन राहत मिलेगी :- मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी हिस्सों में आ रही थी इस कारण गर्मी थोड़ा कम महसूस हो रही थी। और यह दौर एक बार फिर से तीन दिनों के लिए शुरू हो जाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक फागुन का मौसम शुरू हो गया है। इस महीने में दिन में गर्मी रहेगी जबकि रात में तेज हवाएं चलेंगी। फिर पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से ठण्ड का असर कुछ बढ़ सकता है। तीन-चार दिन बाद थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में शनिवार को न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बहुत गरम है पर रातें ठंडी हैं :- राजधानी लखनऊ की अगर बात करें तो यह मौसम बहुत गरम है। पर रातें ठंडी हैं। पंखें के साथ गरम चादर ओढ़कर सोना पड़ता है। लखनऊ का रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश