लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश

Monsoon 2021 Heavy Rain - भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी के साथ वज्रपात की आशंका जताई है।

less than 1 minute read
Jul 13, 2021
Sultanpur Weather update

लखनऊ. weather alert उत्तर प्रदेश में मौसम ने रविवार को अपना कहर बरपा दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यूपी के कई जिलों में करीब 45 लोगों की मौत हो गई। जैसे हालात बन रहे हैं उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी के साथ वज्रपात (Thunder Lightning) की आशंका जताई है।

चेतावनी होते हैं 'अलर्ट':- मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा खतरनाक रेड अलर्ट होता है। उसके बाद ऑरेंज अलर्ट का नम्बर आता है। जिसमें लोगों को घर में रहने की सलाह दी जाती है ताकि नुकसान से बचा जा सके। और उसके बाद येलो अलर्ट आता है यह ज्यादा गंभी तो नहीं होता है पर गंभीर होता है।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार पूरे दिन मौसम उमस भरा रहा। बादल छाए रहे। पर बारिश नहीं हुई। पर यह पूरी उम्मीद है कि राजधानी में बुधवार रात करीब 10 बजे झमाझम (Next 24 hours many districts drizzle rain) बारिश हो। और यह अगले दिन गुरुवार को भी जारी रहे। राजधानी लखनऊ का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था।

उत्तराखंड में भारी बारिश:- उत्तराखंड में भारी बारिश हुई। जिसके बाद ऋषिकेश-बद्रीनाथ एनएच-07 पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

Published on:
13 Jul 2021 07:32 pm
Also Read
View All