5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में पूरे हफ्ते झमाझम बारिश का अलर्ट

monsoon update - आगरा में सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 10 Jul 2021, 11:50 AM IST

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में पूरे हफ्ते झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में पूरे हफ्ते झमाझम बारिश का अलर्ट

लखनऊ. weather department Alert बस इंतजार खत्म। आज से पूरे यूपी में होगी झमाझम बारिश। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में 10 जुलाई से मानसून दोबारा से आएगा। मौसम विभाग ने ऐसी संभावनाएं जताई है कि इस मानसून की वजह से पूरे हफ्ते बारिश होगी। मौसम विभाग बताया है कि दिल्‍ली, एनसीआर समेत यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। देर रात पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है, यह लगातार जारी रह सकती है।

मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में 9-11 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी के कई शहरों में तीन दिन बारिश के संकेत :- पश्चिमी यूपी में मानसून का इंतजार खत्‍म होता नजर आ रहा है, देर रात पश्चिमी यूपी के कई शहरों में हुई झमाझमा बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग का कहना है कि, अब लगातार बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। आसमान में बादल होने से मौसम में ठंड बना हुआ है। येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि, पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर व शामली में बारिश से मौसम में बदलाव आया है।

दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में बदलाव :- गुरुवार को मेरठ का अबतक का सबसे अधिकतम तापमान तापमान 40 के पार रहा। इससे पहले एक जुलाई 2012 को मेरठ में 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में बदलाव हो सकता है। और शाम रात या दिन में कभी भी बारिश हो सकती है।

आगरा में सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज :- उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना है। यूपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली और झांसी संभाग में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।