लखनऊ

जीका वायरस और कोरोना वायरस पर सीएम योगी सख्त, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच तेज करने के निर्देश

- देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी खबर आ रही है। और पहले से ही एक अनुमान था कि प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस बढ़ सकता है। इस सूचना के बाद सीएम अलर्ट हो गए और प्रदेश में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोविड जांच बढ़ाने के दिए निर्देश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 8:06 AM IST
Corona Virus
Corona Virus

लखनऊ. UP coronavirus update देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके बाद से सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ अलर्ट हो गए। और सम्बंधित अफसरों को आदेश जारी करते हुए कहाकि, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए। इन जगहों पर हर हाल में जांच जारी रखी जाए।

हर स्तर पर सर्तक रहें अफसर :- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, कोविड और जीका वायरस को लेकर हर स्तर पर सर्तक रहें। कानपुर सहित आसपास के जिलों में निगरानी बढ़ाने के साथ मरीजों के उपचार की व्यवस्था भी रखी जाए। डेंगू जैसी बीमारियों से प्रभावित जिलों में रोगियों के उपचार के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश भी दिए। निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए।

यूपी में सात नए कोरोनावायरस मरीज :- यूपी में शनिवार को सात नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 15 संक्रमण से मुक्त हुए। अब एक्टिव केस की संख्या 83 हो गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में दो और गौतमबुद्धनगर में पांच मरीज मिले हैं। प्रदेश के 40 जिलों में एक भी कोरोनावायरस संक्रमित मरीज नहीं है।

कन्‍नौज में जीका वायरस का पहला केस मिला :- उत्‍तर प्रदेश (Zika Virus in UP ) के कन्‍नौज (Kannauj Zika Virus) जिले में जीका वायरस का केस रिपोर्ट किया गया है। जिस शख्‍स में जीका वायरस होने की पुष्टि हुई है, उसकी उम्र 45 साल है। वह कानपुर के शिवराजपुर इलाके के कासामऊ गांव में रुका हुआ था।

Published on: