2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Update : यूपी में 25 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत

Coronavirus Update in UP उत्तर प्रदेश का लगभग 40 फीसद हिस्सा कोराना वायरस से मुक्त हो गया है। सूबे के कुल 75 जिलों में से 31 में सक्रिय आंकड़ा शून्य पर आ गया है। पूरे राज्य में कुल 91 सक्रिय मामले हैं। राज्य के लगभग 21 जिले अब एक-एक सक्रिय मामले के साथ बचे हैं। कोरोना वायरस (Corona Virus) से सावधान रहने की जरुरत है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Nov 2021, 11:19 AM IST

233 coronavirus new cases in rajasthan

छत्तीसगढ़ में अचानक सामने आए कोरोना संक्रमण के 214 नए मरीज, दुर्ग में मिले सर्वाधिक मरीज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) की रफ्तार धीमी हो गई है। पर सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 5 नए मामले मिले जबकि आठ डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में 25 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। यह मरीज देवरिया का निवासी था। अब कुल 91 सक्रिय केस हैं।

प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 83184 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में एक, प्रयागराज में दो, वाराणसी में एक और देवरिया में एक मरीज है। एक्टिव 91 केस में लखनऊ में 15 है। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज हैं। प्रदेश के 38 जिलों में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक कुल 8 करोड़ 83 लाख से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिसमें 17 लाख दस हजार पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन जिलों में शून्य मामले :- शून्य सक्रिय कोविड (Covid 19) मामलों वाले जिलों में अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, एटा, फरुर्खाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, वाराणसी, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं।

प्रदेश में 3.35 करोड़ लोगों को लगाई गई टीकाकरण की दूसरी डोज