लखनऊ

महेंद्रनाथ पांडेय ने की शिवपाल की तारीफ, सेक्युलर मोर्चे व अखिलेश के लिए कह डाली ये बात

इस दौरान उन्होंने गठबंधन व शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर खुलकर बयान दिया।

2 min read
Sep 01, 2018
Mahendra Nath

लखनऊ. पिछले तीन दिनों में समाजवादी पार्टी की अंतरकलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। शिवपाल यादव के लगातार धमाकेदार ऐलानों के बाद पार्टी नेता व कार्याकर्ता असजह हैं, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व संरक्षक मुलायम सिंह यादव 'ऑल इज वेल' का राग अपना रहे हैं। भाजपा इसे अंदर ही अंदर भुनाने में लगी हुई है। हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए नेता नरेश अग्रवाल ने शिवपाल के ऐलान पर सहमति जताई थी और अखिलेश यादव को अवसरवाद करार देते हुए जमकर कोसा था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी अखिलेश यादव को इस मुद्दे पर कटघरे में खड़े कर चुके हैं, तो वहीं अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान उन्होंने गठबंधन व शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर खुलकर बयान दिया।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जीत एक बड़ी उपलब्धि रही है। सत्ता व संगठन में समन्वय स्थापित हुआ है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं को भरोसा हुआ कि संगठन को उनके मान-सम्मान की चिंता है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां अभी भी कम नहीं हुई हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के समर्थन से हम इनसे पार पा लेंगे।

ये भी पढ़ें

मुलायम फिर पहुंचे सपा कार्यालय, 80 सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद शिवपाल ने कहा दो दिन में लें कोई फैसला

गठबंधन पर दिया बयान-

लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल महागठबंधन बनाने के तैयारी में हैं। ऐसा में भाजपा की क्या तैयारी है, इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन भाजपा का रास्ता रोक नहीं पाएगा। चुनाव की करीब आते ही इसमें शामिल दलों के नेताओं के दिल की गांठें गठबंधन को बिखरा देंगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा इसका उदाहरण है।

अखिलेश यादव व सेक्युलर मोर्चे पर कहा यह-

महेंद्रनाथ पांडे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के पीछे भाजपा का हाथ है। डॉ. पांडेय ने कहा कि चाचा-भतीजे के झगड़े से हमारा कोई लेना-देना नहीं। शिवपाल यादव एक जमीनी नेता हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में मुलायम सिंह यादव के साथ काफी मेहनत की है। पांडेय ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को तो मुलायम के पुत्र होने के नाते विरासत में सब कुछ मिल गया। वहीं शिवपाल यादव के भाजपा से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए अपने आप में एक मोर्चा है। हमें नए मोर्चे की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की पहली रैली में भीड़ देखकर गदगद हुए शिवपाल, मिला इन दिग्गजों का साथ
Published on:
01 Sept 2018 03:32 pm
Also Read
View All