लखनऊ

Massive Fire:नया बाजार में भीषण अग्निकांड:गांधी आश्रम सहित कई दुकानें खाक, मची भगदड़

Massive Fire:’शहर के व्यस्ततम नया बाजार में देर रात भीषण अग्निकांड में गांधी आश्रम सहित कई दुकानें खाक हो गईं। अग्निकांड से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 7:18 AM IST
Major fire in Haldwani's Naya Bazar
हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड में कई दुकानें खाक हो गई हैं

Massive Fire: भीषण अग्निकांड से नया बाजार में भगदड़ मच गई। ये घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के नया बाजार में घटी है। बताया जा रहा है कि ताज चौराहे के पास शाम करीब 7:45 बजे सुबोध गुप्ता की लेदर अटैची की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया था। आग की लपटें आसमान छूने लगी थी। चंद पलों में ही आग ने पड़ोस के दानिश की बाबा शूज, रॉयल टच रेडीमेड गारमेंट्स, गांधी आश्रम, सरदार क्लॉथ हाउस समेत पांच दुकानों को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पांच दुकानें खाक हो चुकी थी।

दो बार मची भगदड़

हल्द्वानी में अग्निकांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि तब तक पांच दुकानें पूरी तरह खाक हो चुकी थी। उसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड के दौरान दो बार मौके पर भगदड़ भी मची। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

दमकल वाहन और बुलडोजर फंसे

बढ़ती ठंड की वजह से रविवार शाम तमाम व्यापारियों ने जल्दी दुकानें समेटीं और घरों को चल दिए। कुछ देर बाद ही संकरी गलियों वाले नया बाजार की कुछ दुकानों में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो खुद की दुकान में आग की लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए। आग भड़कने के साथ ही देखते ही देखते घटनास्थल के आसपास बाजार क्षेत्र करीब 500 मीटर तक जाम हो गया था। आसपास की गलियां भी भीड़ से जाम हुईं तो दमकल वाहन समेत बुलडोजर भी फंस गए। गनीमत रही इस घटना में हताहत नहीं हुआ।

Updated on:
16 Dec 2024, 7:18 AM IST
Published on: