लखनऊ

Mango -Tomato Price Hike : इस साल मनभर कर खा नहीं सकेंगे आम मिठास होगी महंगी, बाजार में 80 रुपए किलो बिक रहा टमाटर

Mango Tomato Price Hike तो आम महंगा बिकेगा, और लोग मन भर आम खाने का तरस जाएंगे। उधर टमाटर भी सुर्ख लाल आंखों से आम आदमी को घूर रहा है। इस वक्त सब्जी बाजार में टमाटर करीब 80 रुपए प्रति किलो बिका रहा है। तो आम के दाम भी इसी भाव बाजार में मिलेगा।
3 min read
May 29, 2022
Mango-Tomato Price Hike : इस साल मनभर कर खा नहीं सकेंगे आम मिठास होगी महंगी, बाजार में 80 रुपए किलो बिक रहा टमाटर
Mango-Tomato Price Hike : इस साल मनभर कर खा नहीं सकेंगे आम मिठास होगी महंगी, बाजार में 80 रुपए किलो बिक रहा टमाटर

आम आदमी के लिए लगता है फलों का राजा आम, खास हो रहा है। जिस प्रकार की पैदावार देखी जा रही है, उस आधार पर लगता है कि, आम इस साल आम आदमी की पहुंच से दूर रहेगा। बताया जा रहा है इस वर्ष पहले तो पेड़ों पर बौर कम आई फिर जबरदस्त गर्मी ने आम की फसल पर असर दिखाया। अब बीच-बीच में आंधी तूफान का कहर आम को नुकसान पहुंचा रहा है। तो आम महंगा बिकेगा, और लोग मन भर आम खाने का तरस जाएंगे। उधर टमाटर भी सुर्ख लाल आंखों से आम आदमी को घूर रहा है। इस वक्त सब्जी बाजार में टमाटर करीब 80 रुपए प्रति किलो बिका रहा है। तो आम के दाम भी इसी भाव बाजार में मिलेगा।

पर किसानों को होगा मुनाफा

बागवानों को कहना है कि, पेड़ों पर जितनी बौर आती है, उसका साठ फीसदी ही फल मिलता है। इस साल जहां बौर कम आई वहीं भारी गर्मी से फल की मात्रा में भारी कमी आए है। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक एसके शुक्ला ने बताया कि, इस बार आम तो कम है। पर आम बाहर जाएंगे जहां उनकी भारी डिमांड है। जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी। कम आम और मांग अधिक होने की वजह से किसानों को मुनाफा होगा। पर लोकल मार्केट में आम काफी महंगा बिकेगा। वैसे पिछले साल आम की फसल अच्छी हुई थी पर कोरोना काल की वजह से सारा आम लोकल ही बिक गया। तो पैसे अधिक नहीं मिले।

दो दशक में सबसे कम होगा इस साल आम

एक रिपोर्ट में बताया गया है गर्मी का आम के उत्पादन पर बुरा असर हुआ है। संभावना जताई गई है कि इस साल आम का उत्पादन दो दशक में सबसे कम रहेगा। उत्तर प्रदेश हर साल 4.5 करोड़ टन आम का उत्पादन करता है। देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश की 23.47 फीसदी हिस्सेदारी है।

इस बार महंगा बिकेगा आम

अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के महासचिव उपेंद्र सिंह बताते हैं कि, पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 35 फीसद आम कम हुआ है। आम कम है पर क्वालिटी बेहतर है। इस बार खर्रा रोग नहीं लगा। इस बार मक्खी कीट का प्रकोप भी कम था। कम आम की वजह से आम इस बार महंगा बिकेगा।

तापमान ने बिगड़ा काम

मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एस इन्सराम अली ने कहाकि, आम के लिए 27 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन, इस बार तापमान काफी ज्यादा दर्ज किया गया। जिससे पैदावार में गिरावट आई है।

जून माह में आता यूपी का आम

यूपी से करीब 45 मीट्रिक टन आम का निर्यात होता है। कुल पैदावार में यह हिस्सेदारी .008 फीसद ही है। यूएई, कतर, ओमान, कुवैत, ईरान, इराक जैसे मध्य पूर्व देशों को आम का निर्यात किया जाता है। यूपी का आम जून माह में आता है और अगस्त तक रहता है। तब तक दक्षिण में आम खत्म हो जाता है। फिर यूपी के आम दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अम्बिका, आम्रपाली दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं।

टमाटर के दाम हुए दोगुने

यूपी में 15 दिनों में टमाटर दोगुने दाम पर बिक रहा है। वेजिटेबल ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट श्रीराम गढवे ने कहाकि, टमाटर की कीमतें जुलाई में कम हो सकती हैं। सीतापुर रोड स्थित नवीन मंड़ी के थोक कारोबारी रवि सोनकर बताते हैं कि, देसी टमाटर बाजार में खत्म हो गया है। इस वक्त पंजाब—हरियाण से टमाटर आ रहा है। मांग ज्यादा होने पर महाराष्ट्र, तेलगांना से टमाटर मंगाया जाता है। गर्मी से फसल को नुकसान हुआ है इसलिए दाम चढ़े हुए हैं।

Published on:
29 May 2022 04:30 pm
Also Read
View All