उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब बस्ती का नाम बदल जाएगा। डीएम सौम्या अग्रवाल ने 12वीं बार राजस्व परिषद को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर किया जा सकता है। बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल ने बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने का प्रस्ताव सचिव राजस्व परिषद को 12वीं बार भेजा है। इस प्रस्ताव में डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि, जिले का नाम बदलने पर कोई अतिरिक्त शासकीय व्यय नहीं होगा। इस आशय की रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग ने भी दी है।