भाजपा सांसद वरुण गांधी हमेशा से ही सरकार की गलत नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। चाहे वो उनकी अपनी ही पार्टी की सरकार क्यों न हो। उन्होंने अपने ट्विट पर लिखा कि, पूरे देश में इस वक्त रिक्त पदों की संख्या 60 लाख 52 हजार 130 है। जिसमें पब्लिक सेक्टर के बैंक, केंद्रीय नवोदय विद्यालय, राज्य के अधीन प्राथमिक विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, सेना एवं पुलिस व न्यायालयों में रिक्त पड़े पदों की संख्या दी है।