लखनऊ

लखनऊ के दो बड़े होटलों में आग का तांडव, कई जले जिंदा, पांच की मौत

मंत्री रीता बहुगुणा जोशी घटनास्थल पर पहुंची, होटल में लगी आग की जांच के आदेश दे दिये गये हैं
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 11:23 AM IST
fire in SSJ International hotel charbagh
लखनऊ के दो बड़े होटलों में आग का तांडव, कई जले जिंदा, पांच की मौत

लखनऊ. चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई। हादसे में अब तक पांच की मौत हो चुकी है। 10 गंभीर घायलों का बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, होटल में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है। आग से होटल की बिल्डिंग पूरी तरह जल चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री रीता बहुगुणा जोशी घटनास्थल पर पहुंची। मानकों को दरकिनार कर होटल चलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल होटल में लगी आग की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे राजधानी के एसएसजी इंटरनेशनल होटल में जब सब लोग सोये हुए थे, अचानक चीख पुकार मच गई। हर तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते एसएसजी इंटरनेशनल होटल में लगी आग ने पड़ोस के विराज होटल को भी चपेट में लिया। देखते ही देखते दोनों होटल पूरी तरह से आग की चपेट में आ गये। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे।

शार्ट सर्किट आग की वजह!
आग की सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। चश्मदीदों की मानें तो होटल के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ और उसके बाद भयंकर आग लग गई। आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

एसएसपी का बयान
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुलिस को होटल में आग लगने की सूचना मिली। 15 मिनट में पुलिस फोर्स होटल पहुंच गया। उन्होंने बताया कि होटल में जब आग लगी, उस वक्त करीबह 35 से 40 लोग होटल में थे। अगलगी में कई लोग बेहोश हो गये और कुछ लोग जलने से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखें वीडियो...

Updated on:
19 Jun 2018, 11:23 AM IST
Published on: