लखनऊ

राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या के इन 41 गावों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, बदल जाएगी सूरत

- राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है- अयोध्या नगर निगम से सटे 41 राजस्व गांव अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे

less than 1 minute read
Nov 12, 2019
राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या के इन 41 गावों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, बदल जाएगी सूरत
राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है

अयोध्या. राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है। इसी कड़ी में अयोध्या नगर निगम से सटे 41 राजस्व गांव अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे। नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे न केवल अयोध्या नगर निगम का क्षेत्रफल बढ़ेगा, बल्कि जुड़ने वाले गांवों का विकास भी होगा। पहले नगर निगम में केवल 60 वार्ड थे, लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नगर पालिका से नगर निगम बनाया गया था। नगर निगम के विस्तारीकरण की योजना बहुत पहले बनाई गई थी। पहले नगर निगम के केवल 22 गांवों को शामिल करना था, लेकिन अब बदलते परिवेश में नगर निगम से सटे 41 गांव को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है।

इस सम्बंध में नगर निगम ने राज्य सरकार को अपना प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देगा, जिसके बाद नगर निगम अपने विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर देगा। अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर मुहर लगते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अयोध्या नगर निगम से सटे कुछ प्रमुख संस्थान जैसे अयोध्या श्री राम एयरपोर्ट, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम व पॉलिटेक्निक अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे।

Published on:
12 Nov 2019 07:39 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो