लखनऊ

6 मई के बाद 7 मई को भी बाजार रहेंगे बंद, व्यापारी संगठन ने लिया फैसला

Corona Curfew: व्यापारी संगठन ने सात मई तक बाजार बंदी पर सहमति जताई है
2 min read
• •
May 03, 2021
Corona Curfew
Corona Curfew

लखनऊ. कोरोना वायरस (Corona Virus) को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) दो दिनों से बढ़ा दिया गया है। अब कोरोना कर्फ्यू चार मई के बजाय छह मई तक रहेगा। इस दौरान चिकित्सीय सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं कानपुर में सात मई तक बाजार बंदी रहेगी। यह फैसला उत्तर प्रदेश उद्योग व व्यापार संघर्ष समिति की वर्चुअल मीटिंग में लिया गया है। व्यापारी संगठन ने सात मई तक बाजार बंदी पर सहमति जताई है। उधर, 50 ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद कर व्यापारियों की मदद की जाएगी। प्रशासन की अनुमति लेकर व्यापारियों के लिए 50 ऑक्सीजन सिलेंडर का बैंक बनाया जाएगा। ऑक्सीजन सुविधा के साथ ही 50 बेड बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है। व्यापारी संगठन ने शहर में खाली पड़े शेल्टर होम में कोविड अस्पताल बनाने की मांग की है। यह तय किया गया कि व्यापारी जल्द ही मंडलायुक्त से मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर सुविधा व अस्पताल स्थापित करने की अनुमति संबंधी वार्ता की जाएगी।

वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेंद्र सनेजा के प्रस्ताव पर फैसला लिया गया कि शुक्रवार सात मई तक कानपुर के बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता और ओमकार अग्रवाल ने कहा कि 50 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर व्यापारियों की मदद के लिए की जाएगी। अनूप शुक्ला ने 50 बेड ऑक्सीजन सुविधा समेत एक गेस्ट हाउस में बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही व्यापारी संगठन ने शिकायत की है कि अधिकारियों को फोन करने पर जवाब नहीं मिलता। प्रस्ताव में ये बात भी शामिल की गई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारियों के फोन न उठाने की जानकारी दी जाएगी।

Published on:
03 May 2021 01:31 pm
Also Read
View All
‘अखिलेश और राहुल को चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान

‘साथ में संभाला था मंत्री पद’, राम गोविंद चौधरी के निधन पर भावुक हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, दी श्रद्धांजलि

CEC विवाद पर संजय निषाद का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव आयोग गलत है तो, ‘यूपी में जीते विपक्षी नेता पहले इस्तीफा दें’

UP चुनाव से पहले BJP ने जारी किया पोस्टर, ‘फर्क जो जनता देख रही है…’ के साथ ‘तब’ और ‘अब’ की तस्वीर दिखाकर सपा पर साधा निशाना

राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ा झटका, सपा पार्टी को हुआ भारी नुकसान