लखनऊ

Eid 2026: लखनऊ ईदगाह में भारी भीड़, ड्रोन निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज

Eid Namaz: लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। कड़ी सुरक्षा, ड्रोन निगरानी और पुलिस तैनाती के बीच शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा कराई जा रही है।

3 min read
Mar 21, 2026
लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा होगी ईद की नमाज (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

Eid Mubarak 2026 : राजधानी लखनऊ में ईद का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐशबाग स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे। सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने लोगों की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक माहौल में रंग दिया।

नमाजियों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था और समय के साथ भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे। नमाज से पहले लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए, जिससे पूरे माहौल में भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली कराएंगे नमाज

कुछ ही देर में प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान Khalid Rasheed Firangi Mahali ईद की नमाज अदा कराएंगे। उनके नेतृत्व में हजारों नमाजी एक साथ नमाज अदा करेंगे और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगेंगे। मौलाना के आगमन को लेकर नमाजियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनने के लिए समय से पहले ही ईदगाह पहुंच गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ऐशबाग ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

ड्रोन कैमरों से निगरानी, हाईटेक सुरक्षा इंतजाम

सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए इस बार ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर पैनी निगरानी बनी हुई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भाईचारे और सौहार्द का संदेश

ईद का पर्व हमेशा से ही आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक रहा है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में भी यही तस्वीर देखने को मिल रही है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे और समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाएंगे। विभिन्न समुदायों के लोग भी इस अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है।

साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

नगर निगम और प्रशासन की ओर से ईदगाह परिसर में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

ईद के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। ईदगाह के आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जा सके। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

Cold Wave Returns : लखनऊ में लौटी ठंडी, ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, मार्च में बढ़ी सर्दी का असर

Also Read
View All

अगली खबर