8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

470 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर, यूपी पुलिस में 43 दरोगा समेत 427 आरक्षियों की नियुक्ति, सीएम योगी बोले- प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्र सेवा का अवसर

470 Players Appointment: उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। इनमें 43 उप निरीक्षक, 295 आरक्षी नागरिक पुलिस और 132 आरक्षी पीएसी शामिल हैं। विभिन्न विभागों में 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 08, 2026

सीएम योगी

सीएम योगी (फोटो सोर्स ANI)

UP Police Recruitment:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ उन्हें सरकारी सेवा में आने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी नई खेल संस्कृति के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। इनमें 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 के बाद खेल प्रतिभाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जोड़ने की दिशा में बदलाव आया है। विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है।

खबर में अपडेट किया जा रहा है