लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2019 : राम मंदिर और शहर बदलने में ‘उलझाकर’ भाजपा की टीम ‘बी’ ने तैयार कर लिया बड़ा चुनावी गेम

2019 लोकसभा चुनाव में फतेह की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने हासिल कर लिया एक बहुत बड़ा लक्ष्य, विपक्ष बेखबर...

2 min read
Nov 10, 2018
राम मंदिर और शहर बदलने में उलझाकर भाजपा की टीम 'बी' ने तैयार कर लिया बड़ा चुनावी गेम

लखनऊ. मिशन 2019 फतेह के लिए भारतीय जनता पार्टी जी-जान से जुटी है। पार्टी की 'ए' टीम जहां राम मंदिर, शहरों के नाम बदलने और तीन तलाक जैसे बड़े मुद्दों पर कुछ हद तक विपक्ष को उलझाने में कामयाब हो पा रही है, वहीं 'बी' टीम भाजपा के नये सदस्यों की फौज तैयार करने में जुटी है। बीते दो महीनों बीजेपी के सदस्यता अभियान से अब तक करीब 40 लाख नये सदस्य जुड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव तक बीजेपी का लक्ष्य यह संख्या 50 लाख तक ले जाने की है। नये सदस्यों की संख्या 50 लाख पहुंचते ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कुल सदस्यों की संख्या करीब दो करोड़ जाएगी।

पार्टी नेतृत्व महज दो महीनों में 40 लाख नए सदस्य बन जाने को एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रमुख राकेश त्रिवेदी का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक बीजेपी से 50 लाख नये सदस्य जुड़ जाएंगे। यह सभी सदस्य 2019 के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिये सभी मोर्चों को दो-दो हजार और प्रकोष्ठों को एक-एक हजार नये सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में ‘कमल’ खिलाने पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर समेत इन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा

सदस्यता अभियान का जिम्मा राकेश त्रिवेदी के पास
पार्टी नेतृत्व महज दो महीनों में 40 लाख नए सदस्य बन जाने को एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रमुख राकेश त्रिवेदी का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक बीजेपी से 50 लाख नये सदस्य जुड़ जाएंगे। यह सभी सदस्य 2019 के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिये सभी मोर्चों को दो-दो हजार और प्रकोष्ठों को एक-एक हजार नये सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने करीब दो महीने पहले पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसका जिम्मा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी को सौंपा गया था।

एक मिस कॉल और बन जाते हैं बीजेपी के सदस्य
भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्तियों को टोल फ्री नम्बर (18002661001) पर मिस कॉल करनी होती है। मतदाता सदस्यता अभियान के बनी कमेटी के सदस्य भाजपा समर्थक से टोल फ्री नम्बर पर मिस कॉल करवाते हैं, जिसके बाद पार्टी के आईवीआरएस सिस्टम वाले कॉल सेन्टर से उनके पास कॉल आती है। यह लोग मिस कॉल करने वाले से उसका नाम, पता, उम्र और वर्ग पूछते हैं। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी का नया सदस्य बन जाता है।

ये भी पढ़ें

सवा करोड़ का सोना लेकर गलियों में भटक रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो
Updated on:
10 Nov 2018 06:04 pm
Published on:
10 Nov 2018 05:45 pm
Also Read
View All