10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में ‘कमल’ खिलाने पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर समेत इन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि उनका सम्बंध भगवान राम से है या फिर विदेशी आक्रमणकारी बाबर से?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 10, 2018

chhattisgarh vidhansabha chunav 2018

छत्तीसगढ़ में 'कमल' खिलाने पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर समेत इन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा

लखनऊ. पहले चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिये छत्तीसगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर सियासी तीर चलाये। राज्य में नक्सलवाद बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस बताये कि उसे भगवान राम की चिंता है या फिर मुगल बादशाह बाबर की। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि उनका सम्बंध भगवान राम से है या फिर विदेशी आक्रमणकारी बाबर से? गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर 12 और 20 नवम्बर को मतदान होना है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा से खुलवाड़ किया है। चाहे वह छत्तीसगढ़ हो या झारखंड में नक्सलियों को शरण देने का मुद्दा हो या फिर कश्मीर। इन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड में चोरी-छिपे नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। जब यही नक्सली लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने तो भाजपा ने इनसे कड़ाई से निपटा, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही चोरी-छिपे नक्सलवाद को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है, इससे खिलवाड़ कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस शासन में बीमारू राज्य था छत्तीसगढ़
सीएम योगी ने कहा कि अकूत खनिज सम्पदा और वन सम्पदा होने के बावजूद कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ गरीब, पिछड़ा और बीमारू राज्य रहा। लेकिन आज वन सम्पदा का इस्तेमाल स्थानीय लोगों के कल्याण में हो रहा है। आदिवासियों और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

हर दिन ढेर हो रहे हैं आतंकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद से कश्मीर में हर दिन दो या तीन आतंकवादी या तो ढेर हो रहे हैं या फिर सरेंडर कर रहे हैं। ऐसा ही हाल नक्सल प्रभावित राज्यों में भी है। यहां राज्य सरकार जहां नक्सलियों पर नकेल कस रही है, वहीं आम नागरिकों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।