लखनऊ

कृष्ण के बाद अब शिव पर विवादित टिप्पणी! मौलाना जर्जिस पर भड़की हिंदू महासभा, बोली- एनकाउंटर में खत्म कर देना चाहिए

UP News: मौलाना जर्जिस के बयानों को लेकर यूपी में फिर विवाद बढ़ गया। भगवान शिव और कृष्ण पर टिप्पणी के आरोपों को लेकर हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की। हिंदू महासभा नेता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि मौलाना का एकमात्र इलाज जूतों और चप्पलों से पिटाई और उनकी संपत्ति जब्त करना है।
2 min read
Jul 31, 2026
Maulana Jarjis
मौलाना जर्जिस के खिलाफ हिंदू महासभा ने की कार्रवाई की मांग (IANS Photo)

Maulana Jarjis Controversy: मौलाना जर्जिस के विवादित बयानों को लेकर उत्तर प्रदेश में फिर विवाद बढ़ गया। भगवान शिव और भगवान कृष्ण को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भारतीय गौ सेवा संगठन और हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। वहीं, भाजपा ने भी इस मामले को लेकर माहौल खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है।

भगवा झंडे लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, लगाए नारे

प्रदर्शनकारी दोपहर को भगवा झंडे लेकर हजरतगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौलाना जर्जिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग उठाई। भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि मौलाना लगातार सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावन जैसे पवित्र महीने में भगवान शिव को लेकर की गई कथित टिप्पणी से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

CM योगी अगर कुरान पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे

मौलाना जर्जिस का एक पुराना बयान भी विवाद का कारण बना हुआ है। आरोप है कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर टिप्पणी की थी। मौलाना ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण धर्म से मुस्लिम थे और दिन में 5 बार नमाज पढ़ा करते थे। उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी आदित्यनाथ राम के बड़े भक्त बनते हैं, अगर वे हमारी किताब पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुराने वीडियो सामने आने के बाद संत समाज और कई संगठनों ने विरोध जताया है।

हिंदू महासभा ने थाने में दी शिकायत

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मौलाना जर्जिस के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि हमने पहले मौलाना जर्जिस के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जब उन्होंने 16 तारीख को भगवान कृष्ण का अपमान किया था। अगर प्रशासन ने तब कार्रवाई की होती, तो उन्हें दोबारा भगवान शिव का अपमान करने की हिम्मत नहीं होती। मौलाना जर्जिस का एकमात्र इलाज जूतों और चप्पलों से अच्छी तरह पिटाई करना है। उनकी संपत्ति जब्त की जानी चाहिए और उन्हें पुलिस एनकाउंटर में खत्म कर देना चाहिए।

Updated on:
31 Jul 2026 06:12 pm
Published on:
31 Jul 2026 06:11 pm
Also Read
View All