लखनऊ

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन मॉनसून सक्रिय होगी झमाझम बारिश

Monsoon Updates राजधानी लखनऊ में मौसम का हाल बेहाल है। लखनऊ से लगे जिलों में बादल और सूरज की आंख-मिचौली चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश की संभावना है पर बाकी के चार से पांच दिन आकाश में बादल छाया रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2022, 4:20 PM IST
Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन मॉनसून सक्रिय होगी झमाझम बारिश
Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन मॉनसून सक्रिय होगी झमाझम बारिश

Weather Alert मौसम का मिजाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। सावन में बारिश जमकर होनी चाहिए पर कब और कहां झमाझम बारिश हो जाए कुछ पता नहीं है। मानसून भी अपनी मर्जी का हो गया है। मौसम विज्ञानियों को कहना है कि, अगले 72 घंटों में मानसून सक्रिय होगा। तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में मौसम का हाल बेहाल है। लखनऊ से लगे जिलों में बादल और सूरज की आंख-मिचौली चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश की संभावना है पर बाकी के चार से पांच दिन आकाश में बादल छाया रहेगा। बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश हो भी सकती है और बूंदबांदी से भी काम चल सकता है। बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी।

3 दिन के लिए मानसून सक्रिय

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि, अगले 72 घंटों तक यानि 3 दिन के लिए मानसून सक्रिय रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। टर्फ लाइन में विचलन हो रहा है लेकिन अभी भी इसका असर इस क्षेत्र में बना रहेगा।

घाघरा नदी पूरे उफान पर

पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण नेपाल में नदियां उफान पर है। नदियों का पानी बैराजों से छोड़े जाने के कारण घाघरा नदी पूरे उफान पर पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को घाघरा नदी खतरे के निशान से 3 सेंमी ऊपर बह रही हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण गोंडा प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीते दो दिन में घाघरा नदी ने करीब सैकड़ों बीघे से अधिक भूमि नदी में समाहित कर लिया है। कटान अब भी जारी है। हालांकि कई जगहों पर नदी बांध के किनारे सटकर बह रही है।

दिन प्रतिदिन बढ़ रहा जलस्तर

जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक खतरे के निशान 106.106 पर पहुंच गई हैं। जो खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। लगभग 3 लाख 17 हजार 335 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सहायक अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि, नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अवर अभियंता रवि वर्मा कहते हैं कि, बांध पर लगातार निगरानी की जा रही है बरसात के नाते जहां रेन कट हुए हैं उन्हें सही कराने का काम कराया जा रहा है।

सतर्क रहने के निर्देश - डीएम

जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि, नेपाल क्षेत्र में बारिश होने से घाघरा खतरे के निशान 3 सेंमी ऊपर बह रही है। सभी क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Published on:
Also Read
View All