लखनऊ

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अगले तीन दिन यूपी के 54 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम

Weather Updates मौसम विभाग का अलर्ट है कि 31 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली के गिरने की पूरी आशंका है। बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश हाथरस जिले में रिकॉर्ड की है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2022, 10:10 AM IST
Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम
Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम

Monsoon Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। सूबे के हर कोने में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि 31 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली के गिरने की पूरी आशंका है। बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश हाथरस जिले में रिकॉर्ड की है। शनिवार को 34 जिलों में बारिश हुई है। प्रदेश में औसतन 12.9 मिली मीटर बारिश हुई है। एक जून से अब तक 234.1 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 116.6 मिमी कम है। वहीं राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। और अभी करीब 5 अगस्त लगातार भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभानियों का कहना है कि, लखनऊ के आस-पास के जिलों में भी बारिश की पूरी संभावना बरकरार है।

मौसम विभाग अलर्ट

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, रविवार को प्रदेश के 54 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज.चमक के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। लोग सचेत रहें। जेपी गुप्ता ने आगे कहाकि, 2 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

लखनऊ में 1-4 अगस्त तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक यूपी के 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, बाराबंकी और कानपुर में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ में एक से 4 अगस्त तक येलो अलर्ट है।

बीते 24 घंटे में हाथरस में सबसे अधिक बारिश

हाथरस 43.8
संभल 42.8
आजमगढ़ 35.7
कन्नौज 29
अयोध्या 27.6
बाराबंकी 26.6
प्रतापगढ़ 26.4
लखनऊ 26
सिद्धार्थ नगर 24.2
गोरखपुर 23
बांदा 20.2
मऊ 16
संत रविदास नगर 15
बलरामपुर 14.9
खीरी 14.6 ।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा