6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम

Weather updates मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन बाद मानसून की रेखा एक बार फिर उत्‍तर भारत का रुख करेगी। 27 जुलाई से यूपी के अलग-अलग शहरों में जमकर बारिश होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक मानसून जनता को मनभर कर भिगो देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Jul 2022, 6:03 PM IST

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें शहरों के नाम

खुशखबर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन बाद मानसून की रेखा एक बार फिर उत्‍तर भारत का रुख करेगी। 27 जुलाई से यूपी के अलग-अलग शहरों में जमकर बारिश होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक मानसून जनता को मनभर कर भिगो देगी। जिन जिलों में झमाझम बारिश के आसार है, उनमें गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, बरेली, बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, संतकबीरनगर, गोरखपुर और बलिया शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार 25 जुलाई को झमाझम बारिश हुई। काले बादल अभी भी मंडरा रहे हैं। और मौसम विभाग का अलर्ट 26 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक लखनऊ सहित आस—पास के जिलों में भारी होगी। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिराने के पक्के आसार हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, जुलाई महीने के बचे हुए दिनों में अच्‍छी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, अगले छह दिनों तक बादलों की आवाजाही ऐसे ही होती रहेगी। बारिश दो-तीन चरणों में होगी। अगले दो दिन कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इनमें पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के जिले भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24-25 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश

लखनऊ में अब तक 126.6 बारिश

लखनऊ में इस बार के मॉनसून में अब तक 126.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि, यह सामान्य से करीब 49 फीसदी कम है। सबसे अधिक बारिश जुलाई के पिछले चार-पांच दिनों में हुई है।

यह भी पढ़ें - Monsoon Updates : यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश मौसम हुआ सुहाना, जनता के चेहरे खिले

जुलाई में सन 1960 में रिकॉर्ड बारिश

सबसे अधिक बारिश का महीना जुलाई माना जाता है। जुलाई में लखनऊ में सबसे अधिक बारिश 761.7 मिमी तक हो चुकी है। ऐसी बारिश 1960 में हुई थी। सन साठ की नौ जुलाई को लखनऊ में किसी एक दिन सर्वाधिक 272.4 मिमी बारिश हुई थी। तब से अब तक इतनी बारिश नहीं हुई।