मौमस विभाग का पूर्वानुमान है कि, शनिवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। शनिवार को गाजियाबाद में भी आज बारिश की संभावना है। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, संत कबीर नगर, गोरखपुर, बलिया, और आगरा समेत कई इलाकों में आज दोपहर बाद बारिश की संभावना है।