6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Updates : यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश मौसम हुआ सुहाना, जनता के चेहरे खिले

Weather Updates मौसम विभाग के अलर्ट है कि, 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी आने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jul 2022, 3:46 PM IST

Monsoon Updates यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश मौसम हुआ सुहाना, जनता के चेहरे खिले

Monsoon Updates यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश मौसम हुआ सुहाना, जनता के चेहरे खिले

आखिरकार मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ। बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में काले-काले बादल छा गए। और फिर जमकर झमाझम बारिश हुई। बारिश ने सभी के मन और तन को भिगो दिया। मौसम सुहाना और ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट है कि, 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी आने की संभावना है।

मानसून की पहली बड़ी फुहार

मानसून की पहली बड़ी फुहार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर से लेकर पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में देखी गई। मौसम सुहाना हो गया है। यूपी कई जिलों में बुधवार दोपहर में खूब बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या से लेकर यूपी के कई जिलों में आज बारिश हुई। रामनगरी अयोध्या से लेकर बिजनौर तक के लोगों का दिल जमकर हुई बारिश से खुश हो गया है। जनता सावन की पहली बारिश का आनंद उठाती दिखी।

मौसम विभाग ने जताई संभावनाएं

मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई है कि, 20 जुलाई से 23 जुलाई तक यूपी के पूर्वी व पश्चिमी जिलों में लगातार बारिश होगी। इसके साथ ही आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, बिजनौर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag alert : मौसम विभाग का पूरे यूपी में चार दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कब से शुरू होगी बारिश

इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है. आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हाथरस, बहराइच, हरदोई, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, औरैया, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें - UP Cabinet Decision : यूपी में 18 नई नगर पंचायतें का गठन और 20 निकायों का होगा सीमा विस्तार