लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 12-16 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Updates पर मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि, 10 सितम्बर और 11 सितम्बर का लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। सूरज और बादलों में जीतने की रस्साकशी चलती रहेगी। पर 12 सितम्बर से 16 सितम्बर तक करीब पांच दिन लगातार बारिश होगी। तेज हवा भी चलेगी।  

2 min read
Sep 09, 2022
weather.jpg
मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 12-16 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। यूपी जनता परेशान है। और श्ह सवाल कर रही है कि, यूपी में बारिश कब होगी। मौसम विभाग का कहना है कि, राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लोग गर्मी के साथ उमस की मार भी झेल रहे हैं। पर मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि, 10 सितम्बर और 11 सितम्बर का लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। सूरज और बादलों में जीतने की रस्साकशी चलती रहेगी। पर 12 सितम्बर से 16 सितम्बर तक करीब पांच दिन लगातार बारिश होगी। तेज हवा भी चलेगी। और आकाशीय बिजली भी गिरने का अलर्ट है। आईएमडी के अनुसार, अगस्त में बहुत कम बारिश होने के बाद अभी तक सितंबर में भी दिल्ली तथा पड़ोसी इलाकों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर ही हैं। अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना भी नहीं है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसे रहेगा

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसे रहेगा। यूपी में शनिवार चाहे पूर्वी यूपी हो चाहे पश्चिमी बारिश की संभावना कम है। पर कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी लखनऊ में आज ?ाक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। राजधानी लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हुई पर जल्द ही रुक गई। वहीं गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा।

15 दिन पहले ही खत्म हो सकता है मानसून 2022

मानसून 2022 सितंबर तक रहता है पर इस बार ऐसी संभावना है कि, मानसून 2022 पंद्रह दिन पहले ही विदाई ले सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय बताते हैं कि, जलवायु परिवर्तन की वजह से मानसून प्रभावित हुआ है। पूरे उत्तर भारत में मानसून कमजोर हो गया है। यही वजह है कि सितंबर महीने की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला टूट गया है। उधर पिछले एक हफ्ते में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

Updated on:
09 Sept 2022 09:22 pm
Published on:
09 Sept 2022 09:21 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो