लखनऊ

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24-25 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Updates यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले दो दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बलवती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2022, 4:42 PM IST
weatheralert.jpg
80 प्रतिशत इलाकों में मानसून आ चुका

Mausam Vibhag Alert यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले दो दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बलवती है। वैसे तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी के कई जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं वे मेरठ, बरेली, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, संतकबीर नगर गोरखपुर, बलिया हैं। अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो मौसम कुछ बदला रहेगा। आसमान में बादल और सूरज की आंख मिचौली चल रही है। बूंदबांदी तो हो सकती है पर झमाझम भारी की संभावना कम ही है। यूपी में लगातार होने वाली बारिश से किसानों के चेहरे पर राहत है।

यूपी के 11 जिलों में दोपहर में गिरेगा पानी

मौमस विभाग का पूर्वानुमान है कि, शनिवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। शनिवार को गाजियाबाद में भी आज बारिश की संभावना है। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, संत कबीर नगर, गोरखपुर, बलिया, और आगरा समेत कई इलाकों में आज दोपहर बाद बारिश की संभावना है।

लखनऊ का मौसम अपडेट्स

राजधानी लखनऊ दो दिन की लगातार बारिश के बाद से पारा काफी लुढ़का है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। लखनऊ में हल्के बादल लगे रहेंगे और प्रचंड धूप से लोगों को राहत मिलेगी। शाम होते-होते मौसम सुहावना हो जाएगा।

Updated on:
23 Jul 2022, 4:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा