लखनऊ

मायावती बोलीं- BSP सरकार में रखी गई थी जेवर एयरपोर्ट की नींव, कांग्रेस सरकार बनी थी रोड़ा, नहीं तो…

Mayawati's Statement on Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा बयान। कांग्रेस पर प्रोजेक्ट रोकने और सपा पर जातिवादी राजनीति का लगाया आरोप। पश्चिमी यूपी के लिए अलग राज्य और हाईकोर्ट बेंच की मांग दोहराई।

2 min read
Mar 29, 2026
मायावती ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला, PC-IANS

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। बसपा मुखिया मायावती ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि काफी लम्बे इंतज़ार के बाद जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल हवाई अड्डा के प्रथम चरण का कल उद्घाटन हुआ, जबकि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी ज़रूरी बुनियादी कार्य बी.एस.पी. की मेरी सरकार में ही शुरू हो गये थे। लेकिन, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और वह रोड़ा बनीं नहीं तो यह कार्य यमुना एक्सप्रेस-वे की तरह ही पूरा हो गया होता।

ये भी पढ़ें

7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर तो देख लो, क्या यह बस अपनों की कमाई का ‘खेल’- अखिलेश यादव

सपा सरकार पर बोला हमला

उन्होंने आगे लिखा कि इतना ही नहीं, बल्कि उस समय केंद्र में रही कांग्रेस की सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह, काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता। मायावती ने कहा कि जहां तक सपा सरकार का सवाल है तो इनका ज़्यादातर समय उत्तर प्रदेश की ग़रीबी व पिछड़ेपन आदि को दूर करने हेतु विकास के ठोस कार्य करने के बजाय, ख़ासकर बी.एस.पी. सरकार द्वारा समाज के कमज़ोर तबक़ों के हित, कल्याण व उनके उत्थान हेतु लिये गये ऐतिहासिक फैसलों व किये गये महत्वपूर्ण कार्यों को निष्क्रिय बनाने के साथ-साथ बहुजन समाज में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के आदर-सम्मान में निर्मित शिक्षण व मेडिकल संस्थानों व ज़िला आदि का नाम बदलने व उनके नाम पर बने स्थलों, स्मारकों, एवं पार्कों आदि की अनदेखी व उपेक्षा करने के नकारात्मक, जातिवादी व राजनीतिक द्वेष में ही ज़्यादातर समय लगी रही, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अतः इन सबके मद्देनज़र यूपी की जनता से अपील है कि वे विरोधी पार्टियों की छलावापूर्ण राजनीति व बहकावे में ना आकर बी.एस.पी. के ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त में विश्वास रखते हुए अपने व प्रदेश के विकास हेतु बी.एस.पी. के आयरन नेतृत्व पर ही भरोसा करें।

सवाल- कब पश्चिमी यूपी में बनेगी हाईकोर्ट बेंच?

बसपा प्रमुख ने कहा कि इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की अलग से बेंच व उनके लिए अलग से प्रदेश बनाने का सपना ना जाने कब पूरा होगा? बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में 11,282 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Published on:
29 Mar 2026 05:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर