लखनऊ

मायावती का भाजपा-कांग्रेस पर हमला, लोकसभा चुनाव के लिए किया यह ऐलान

2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए व लगातार इच्छा शक्ति के साथ काम करने की सलाह दी.
2 min read
Feb 03, 2019
Mayawati
Mayawati

लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए व लगातार इच्छा शक्ति के साथ काम करने की सलाह दी। रविवार को मायावती ने चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में मध्य प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं से रविवार को कहा कि पिछले विधानसभा आमचुनाव में जो कमियां उजागर हुई हैं और जिसके फलस्वरूप आपेक्षित परिणाम पार्टी को नहीं मिल पाये हैं उन्हें तत्काल दूर किये जाने के लिये सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी व मूवमेन्ट के हित में काफी मजबूती व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लगातार काम करते रहने की जरूरत है।

भाजपा के खिलाफ मतदाताओं के वोट बंटने से हर हाल में रोके-

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदाताओं के वोट बंटने से हर हाल में रोकना है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और अब जनता का रूख भाजपा के खिलाफ है। उससे असहमत मतदाताओं का वोट बंटने नहीं देना है। इस दौरान मायावती ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा वैसे तो वहां से भाजपा शासन समाप्त होने से प्रदेश व देश के लोगों में काफी राहत की सांस ली है, लेकिन नई सरकार के आरंभिक कार्यकलाप भी आमजनता को संतुष्ट करने वाले नहीं लग रहे।

कांग्रेस भी नहीं दे पा रही कोई राहत-

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार भी जनता को कोई राहत नहीं दे पा रही है। उनकी जुल्म-ज्यादती व सरकारी आतंक का पिछला क्रम अभी भी लग रहा है जारी है। ऐसी स्थिति में बसपा को सर्वसमाज के हित में अपना संघर्ष जारी रखना है। विधानसभा चुनाव में हुई गल्तियों से सबक लेते हुये लोकसभा चुनाव में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीट दिलवानी है।

Published on:
03 Feb 2019 05:43 pm
Also Read
View All