लखनऊ

‘सपा गुंडागर्दी और अराजकता की पार्टी है’, PDA रथ यात्रा पर बोले ब्रजेश पाठक- समाजवादी पार्टी अलग-अलग रूप धारण कर रही है

Brijesh Pathak: समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए रथ’ पर मायावती के ट्वीट को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा अलग-अलग रूप धारण कर रही है, क्योंकि लोग उससे तंग आ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2026, 12:48 PM IST
Brijesh Pathak,
पत्रकारों से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (फोटो- पत्रिका)

SP PDA Rath Yatra: समाजवादी पार्टी के पीडीए रथ यात्रा को लेकर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अलग-अलग रूप धारण कर रही है, क्योंकि वह जानती है कि लोग उससे तंग आ चुके हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी और अराजकता की पार्टी है और इसी वजह से वह जनता के सामने अलग-अलग रूपों में सामने आ रही है।

वन डिस्ट्रक्ट वन माफिया- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा असामाजिक तत्वों और माफिया के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ बनाया था। पाठक ने कहा कि योगी सरकार ने माफिया और गुंडों पर कार्रवाई कर उन्हें खत्म किया है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो जेल में बंद गुंडों और माफिया को फिर से राहत मिलेगी और उन्हें बाहर निकालकर जनता में दोबारा डर का माहौल बनाने का काम किया जाएगा।

सपा का मुुस्लिम वोटों से भरोसा उठ गया है।- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए रथ’ को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख का प्रचारित पीडीए रथ लाल रंग से ज्यादा आरएसएस और भाजपा के भगवा रंग में नजर आ रहा है। मायावती ने सवाल किया कि क्या यह वोट के लिए लगातार रंग बदलने की कोशिश है या फिर सपा प्रमुख का मुस्लिम वोटों से भरोसा उठ गया है।

मायावती ने कहा कि यूपी के मुस्लिम समाज को पिछले चुनावों का अनुभव है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने सपा को बड़ी संख्या में एकतरफा वोट दिया, लेकिन इसके बावजूद सपा भाजपा को यूपी और केंद्र में सरकार बनाने से नहीं रोक पाई। ऐसे में बार-बार सपा को वोट देकर अपना वोट क्यों खराब किया जाए। मायावती ने दावा किया कि मुस्लिम समाज अब ब्राह्मण समाज की तरह तेजी से बसपा की ओर अपना रुख बदल रहा है।

मायावती सपा से पीडीए की असली पहचान पूछी

मायावती ने कहा कि सपा को जनता को यह भी बताना चाहिए कि उसके पीडीए की असली पहचान क्या है। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए कभी पीडीए को पिछड़ा और दलित बताया गया तो कभी पंडित बताया गया। मायावती ने यह भी कहा कि खुद को अंबेडकरवादी दिखाने के लिए सपा नेताओं ने बसपा के नीले रंग के कपड़े पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन लोगों ने उन्हें फेक अंबेडकरवादी कहकर खारिज कर दिया।

Updated on:
21 Sep 2026, 12:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी

‘अच्छा बनने के लिए, संगत अच्छी होनी चाहिए’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- रामपुर वाले चचाजान से ही ले लीजिए सलाह

मिशन यूपी: लखनऊ से मोदी का चुनावी संदेश, बेटियों की सुरक्षा व योगी की कानून-व्यवस्था की तारीफ

लखनऊ में बोले पीएम मोदी: ‘सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम’