लखनऊ

कुंभ में श्रद्धालुओं की सेहत का रखा जाएगा पूरा ध्यान, रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी कई सुविधाएं

कुंभ में रेलगाडि़यों से आने वाले यात्रियों को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने के लिए रेलवे स्‍टेशनों पर चिकित्‍सक तैनात रहेंगे। ऐसा रेलवे ने निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 4:56 PM IST
Prayagraj
Prayagraj

लखनऊ. प्रयागराज में होने वाले कुंभ में यात्रियों की सेहत के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। लखनऊ समेत देश विदेश से कई श्रद्धालु कुंभ के इंतेजार में हैं और रेलवे विभाग ने उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा है। इसके लिए स्टेशन परिसर के अंदर व बाहर यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने पर उनका तुरंत उपचार किया जाएगा। जिसके लिए जगह-जगह चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी। इसमें जंक्शन पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं की जानकारी देने के लिए प्रवेश द्वार पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। यही नहीं जंक्शन पर मशीनीकृत सफाई, व्हीलचेयर, सुरक्षा व अग्निशमन यंत्र की जरूरी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी होंगी सुविधाएं-

जंक्शन के सिटी व सिविल लाइंस साइड पर लगातार एंबुलेंस खड़ी मिलेगी, वहीं नैनी स्टेशन पर एक मेडिकल बूथ स्टेशन व एक आश्रय स्थल बनाया जाएगा। छिवकी स्टेशन पर मेडिकल बूथ प्लेटफार्म व एक आश्रय स्थल भी बनाया जाएगा। लोगों को समझने में परेशानी न हो न व आपसी सामंजस्य स्थापित हो सके इसके लिए आरपीएफ, वाणिज्य, इलेक्ट्रिकल, मेडिकल व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष टीम गठित कर वहां तैनात की जाएगी। वहीं प्रत्येक आश्रय स्थल में एक मेडिकल बूथ होगा, जहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहेंगे। दवाएं व जांच की उपयुक्त व्यवस्था होगी। साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, सात, आठ, नौ व दस पर एक मेडिकल बूथ बनाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘राजनीतिक विरोध की भी हो मर्यादा’, खड़गे के कथित बयान पर ए.के. शर्मा ने कांग्रेस को घेरा

Saadatganj Shootout: नौबस्ता में ट्रिपल मर्डर, पिता-पुत्र की मौत, भाई शंभू ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

‘PM मोदी के माता-पिता का अपमान करने वालों को शर्म आनी चाहिए’, खरगे के बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य; कांग्रेस को लेकर कही ये बात

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

‘अभद्र भाषा कांग्रेस की संस्कृति’, PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बोले- राजनीतिक लोगों में मूल्यों की कमी