26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 नवंबर 2018 आज का राशिफल: बदल रही ग्रहों की चाल से धनु, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए बन रहा धनलाभ का योग

15 नवंबर 2018 आज का राशिफल, Today Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, आज बदल रहे ग्रहों की चाल धनु, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए बना रहा धनलाभ का योग, जानिये सभी राशियों का राशिफल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 15 Nov 2018, 11:54 AM IST

zodiac sign

zodiac sign

Aries (मेष)
कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। आपके सामने जो चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी, वह रोचक हो सकती है। समय के साथ रहें। यात्रा के किसी कार्यक्रम को लेकर आप उत्सुक हो सकते हैं। अपनी बात साफ ढंग से और सही शब्दों में रखने की कोशिश करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। योजना बना कर काम करें।

Taurus (वृष)
रोजमर्रा के कामों से जुड़ी कोई परेशानी आज खत्म होने के योग बन रहे हैं। शांति और गंभीरता से भी आपको काम करना होगा। करियर आगे बढ़ेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं। पैसों के निवेश से जुड़े कई तरह के सुझाव आपको मिल सकते हैं। मेहनत अच्छी करें और ईमानदारी से काम करें, तो परेशानियां अपने आप खत्म हो सकती है। कहीं से पुराना पैसा मिल रहा है तो मना न करें चुपचाप रख लें। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें तो इसका असर आपकी लव लाइफ पर हो सकता है और संबंध भी ठीक हो जाएंगे। ऐसा काम करें जिससे आपको संतुष्टि मिले। परिवार और दोस्तों की मदद से परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

Gemini (मिथुन)
जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में बड़े बदलाव का मौका अापको मिल सकता है। आने वाले दिनों के लिए कोई अच्छी प्लानिंग भी हो सकती है। अविवाहित लोगों को मैरिज प्रपोजल मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपना ज्यादातर ध्यान उलझे हुए मामले सुलझाने पर देंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप सफल रहेंगे। धन लाभ भी हो सकता है। घूमने जाने का मन बनेगा।

cancer (कर्क)
ग्रह स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। काम पूरे करने के लिए ऊर्जा और धैर्य भी बहुत रहेगा। काम के लिए आपके पास कुछ अच्छी योजनाएं रहेंगी। आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। दूसरों की मदद करने के मौके भी आपको मिलेंगे। पद और पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कुछ फैसले आपके लिए सही साबित हो सकते हैं। किस्मत के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है। कम मेहनत में भी ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा बढ़ाना होगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

Leo (सिंह)
पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। मनोरंजन के लिए समय निकाल लेंगे। आपको समय पर सही सुझाव या सही बात पता चल सकती है। किसी बात की चिंता में बहुत ज्यादा फंसने के बजाय समय का आनंद लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। काम करने के तरीकों में सुधार होगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।

Virgo (कन्या)
बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। करियर से जुड़े कुछ नए काम हो सकते हैं। आपके पास धन है, तो परिवार पर खर्च करें और ज्यादा खर्च कर सकने की स्थिति में हैं, तो जमीन-जायदाद में निवेश करें। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

Libra (तुला)
धन संबंधित काम पूरे हो सकते हैं। फोन पर कुछ अच्छी खबरें भी मिलने के योग हैं। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। आज आप वह हर बात कह डालेंगे, जो आपके दिल-दिमाग में चल रही है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां रहेंगी। कारोबार में नए क्षेत्र में काम शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवार का भी सहयोग आपको मिल सकता है।

Scorpio (वृश्चिक)
भाग-दौड़ या मानसिक परेशानियां खत्म हो सकती है। थोड़ी इनकम बढ़ेगी। आप घर से किसी तरह का बिजनेस करते हैं, तो उसमें फायदा हो सकता है। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति की मदद से धन लाभ हो सकता है। किसी गैर इंसान के लिए आकर्षण या अपनापन भी बढ़ सकता है। आनंद और मनोरंजन के इरादों को कंट्रोल में रखें।

Sagittarius (धनु)
आपके लिए दिन सामान्य है। रुके हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोगों को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। खुद को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे और आप सफल भी हो जाएंगे। नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। लव और प्रोफेशन लाइफ के लिए समय अच्छा हो सकता है। सेहत के मामले में भी समय अच्छा है।

Capricorn (मकर)
बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। आपको उनका पूरा फायदा मिल सकता है। दिमाग और बोली के दम पर आप अपने वो सारे काम करवा लेंगे जो आप करना चाहते हैं। अच्छे लोगों की संगत से धन लाभ होने के योग हैं। आज आप वही करेंगे जो आपके लिए सही होगा। भाग-दौड़ वाले कामों में आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे। कई तरह के विचार आपके दिमाग में चलते रहेंगे। इससे आपको आगे बढ़ने के मौके मिलते रहेंगे। परिवार की ओर से आपको पूरा सर्मथन भी मिल सकता है।

Aquarius (कुंभ)
दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। इससे आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़े सवालों के जवाब मिल जाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का कोई कार्यक्रम बनेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।

Pisces (मीन)
एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करनी होगी। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो सकती है। आपके विचार किसी अधिकारी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ईमानदारी का पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने ज्यादातर कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज आप बहुत संवेदनशील भी हो सकते हैं। पैसों का तनाव भी दूर हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। कुछ भी नया करना चाहते हैं तो कर लें। सितारे आपके साथ रहेंगे।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग