लखनऊ

Medico Nutritionist डॉ. उमा शंखधर का निधन, लोगों ने कहा- अपूर्णीय क्षति

Medico Nutritionist Dr Uma Shankhdhar death. उत्तर प्रदेश मधुमेह एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. उमा शंखधर एक मेडिको न्यूट्रिशनिस्ट थीं, उन्हें भारत का एकमात्र मेडिको न्यूट्रीशियनिस्ट माना जाता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2021, 6:33 PM IST
dr_uma_shankhdhar.jpg
उत्तर प्रदेश मधुमेह एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. उमा शंखधर एक मेडिको न्यूट्रिशनिस्ट थीं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Medico Nutritionist Dr Uma Shankhdhar death. राजधानी की जानी-मानी चिकित्सक डॉ. उमा शंखधर का दिल का दौरा पड़ने से 11 मई को निधन हो गया। सोमवार यानी 17 मई को शोकसभा आयोजित की गई थी। वरिष्ठ साहित्यकार देवकी नन्दन 'शांत' की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके किये गये कार्यों को याद किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने उनके असामयिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश मधुमेह एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. उमा शंखधर एक मेडिको न्यूट्रिशनिस्ट थीं। उन्हें भारत का एकमात्र मेडिको न्यूट्रीशियनिस्ट माना जाता था। मधुमेह रोगियों के लिए उन्होंने कई प्रकार की भोजन योजनाओं पर रिसर्च की थी। इनमें डायल डाइट व वायल डाइट प्रमुख थी। अमेरिका सहित कई विश्वस्तरीय सम्मेलनों में उन्होंने अपने रिसर्च को प्रस्तुत भी किया था। डॉ. उमा शंखधर के परिवार में उनके पति, बेटा, बहू और नातिन हैं जो असमायिक निधन से शोकाकुल हैं।

Published on: