लखनऊ

एग्जिट पोल के बाद एमएलसी सुरेंद्र चौधरी का बयान, बोले…तो छोड़ दूंगा यूपी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। सोमवार देर शाम एग्जिट पोल में ज्यादातर में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनती दिख रही है। इस बीच एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने एक प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो वह प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2022, 3:45 PM IST
MLC Surendra Chaudhry Said Will Leave UP If BJP Doesn't Come To Power
MLC Surendra Chaudhry Said Will Leave UP If BJP Doesn't Come To Power

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। सोमवार देर शाम एग्जिट पोल में ज्यादातर में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनती दिख रही है। इस बीच एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने एक प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो वह प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। दरअसल, सुरेंद्र चौधरी ने दावा किया है कि यूपी में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने काफी काम किए हैं। यूपी के सीएम योगी ने जनता के लिए काफी काम किए हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार नहीं बनती है, तो वे यूपी छोड़कर चले जाएंगे।

गौरतलब है कि सुरेंद्र चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से की थी। 2014 में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। सुरेंद्र चौधरी भाजपा के मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से अपना नामांकन किया था।

मुनव्वर राणा ने भी की थी प्रदेश छोड़ने की बात

यूपी चुनाव के दौरान मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने भी प्रदेश छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम बनते हैं, तो वह यूपी छोड़ देंगे। वहीं, एग्जिट पोल में जो रुझान आ रहे हैं, उसमें बीजेपी को बढ़त मिल रही है।

Updated on:
8 Mar 2022, 3:45 PM IST
Published on: