लखनऊ

ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा, अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए उड़ाया मज़ाक

भारत में ताज महल देखने आई स्पेनिश महिला को एक बंदर ने काट लिया है, जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

less than 1 minute read
Sep 19, 2022
विदेशी महिला को ताजमहल में बंदर ने काटा

उत्तर प्रदेश आगरा में मौजूद ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। जहां विदेशी पर्यटक की धूम बनी रहती है। सोमवार को घूमने आई ऐसी ही एक विदेशी पर्यटक को एक बंदर ने काट लिया। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल तक जाना पड़ गया। ताजमहल देखकर निकल रही स्पेनिश महिला पर्यटक पर मेहमानखाना के पास बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, क्या बंदर ले उड़े फंड?


सोमवार सुबह ताजमहल देखकर निकल रही स्पेनिश महिला पर्यटक पर मेहमानखाना के पास बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है।

ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर ने काटा

उन्होंने ट्वीट कर कहा "ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है। देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा। डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबांट हो गयी?"


अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है। देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा। डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?

Updated on:
19 Sept 2022 06:23 pm
Published on:
19 Sept 2022 06:21 pm
Also Read
View All