27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी प्रेमिका का न्यूड Video बनाने वाले 2 सिपाही गिरफ्तार, गैंग बनाकर करते थे वसूली

उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बार फिर से अपने ही सिपाहियों के वजह से शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ा है। इसबार लखीमपुर पुलिस के दो जवानों ने एक प्रेमी प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 18 Sep 2022, 2:19 PM IST

Symbolic photo of Lakhimpur Police

Symbolic photo of Lakhimpur Police

पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हो गई क्योंकि जिन पर ज़िम्मेदारी दी थी, लोगों की रक्षा करने की लाज बचाने की अब वो ही बदनाम करके वसूली करने का गैंग चला रहे थे। लखीमपुर खीरी जिले में 2 सिपाहियों को ब्लैक मेलिंग और रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों सिपाही अक्सर प्रेमी और प्रेमिकाओं को ही निशाना बनाते थे, जिसमें वो पहले चुपके से दोनों का वीडियो बनवा लेते थे, फिर उसे दिखाकर वसूली करते थे।

लखीमपुर के सिंगाही थाना इलाके में अवनीश और नीरज नाम के सिपाही तैनात हैं। लखीमपुर खीरी से शर्मनाक घटना सामने आई है। 2 सिपाहियों को प्रेमी जोड़ों की अश्लील वीडियो और वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी सिपाही प्रेमी जोड़ों की चुपके से पहले अश्लील वीडियो बना लेते और फिर ब्लैकमेल कर उनसे रंगदारी में मोटी रकम वसूलते थे।

यह भी पढे: LLB मुख्य परीक्षा 19 सितम्बर से शुरू, राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय ने जारी किया रोस्टर
लखीमपुर जिले का ये जंगली है, यहां अक्सर प्रेमी जोड़े मिलने के लिए चोरी छिपे आया करते हैं, जोड़ों से पैसा कमाने की तरकीब की वजह से ही पुलिस के इन सिपाहियों अवनीश और नीरज ने गैंग बनाया। आसपास के और भी कई लोकल लोगों को शामिल कर लिया। जिससे उनके माध्यम से ये अश्लील वीडियो बनवाकर फिर उनसे वसूली की शुरुआत होती थी।


कैसे पकड़े गए थे दोनों सिपाही
आरोपी सिपाही अवनीश और नीरज ने अप्रैल में एक प्रेमी प्रेमिका से वीडियो बनाकर वसूली की थी, साथ ही मोबाइल भी छीन लिया था। लड़के ने बाकी बातें तो छुपा ली थी लेकिन मोबाइल लूट की एफ़आईआर उसी सिंगाही थाने में दर्ज कराई थी। शिकायती पत्र पर पुलिस ने जब जांच शुरू हुई तो, वसूली गैंग के एक सदस्य के घर से मोबाइल मिला।

यह भी पढे: Phd में एडमिशन के लिए 19 सितंबर से शुरू होगा इंटरव्यू

पुलिस ने जांच में पूरी तह तक खोज की तो पुलिस के सिपाही अवनीश और नीरज के द्वारा इस गैंग में शामिल होना पाया गया। जिले के बड़े अधिकारियों के सामने मामला आया तो तो गैंग का पर्दाफाश हो गया।

जांच अधिकारी अब्बास ने किया खुलासा

जांच अधिकारी मोहम्मद अब्बास ने बताया कि, इन दोनों सिपाहियों फिलहाल लखीमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर एक्सटॉर्शन और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता चला है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग