27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LLB मुख्य परीक्षा 19 सितम्बर से शुरू, राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय ने जारी किया रोस्टर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय ने अपने यहाँ एलएलबी परीक्षा का रोस्टर जारी कर दिया है। जिसके परीक्षा के लिए दर्जनों सेंटर बनाए गए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 17 Sep 2022, 6:01 PM IST

avadh_university_faizabad.jpg

File Photo of Ram Manohar Lohia University Ayodhya

राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय अयोध्या की ओर से जारी एक प्रेस नोट मे कहा गया कि,
राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें 19 सितम्बर से शुरू होकर 01 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी।

यह भी पढे: कुत्ते के जन्मदिन पर मिर्जापुर में कटा केक, दोस्तों को दी गई दावत, ऐतिहासिक बनाने की योजना

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न जनपदों में कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इसमें 16645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा कराने का सभी केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया गया।

यह भी पढे: ये कैसी स्मार्ट सिटी, पानी के लिए तरस रहे लोग, दो बूंद भी नहीं ज़िंदगी बचाने को..

वही दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजेश पाण्डेय लाॅ कालेज के परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन किया। इन छात्रों की परीक्षा बाबा बरूआदास पीजी कालेज, परूइयाआश्रम, अम्बेडकरनगर में होगी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय मुख्य परीक्षाएं 19 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही है।

जिसमें द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम, अष्ठम, दशम सेमेस्टर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों दो से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में अम्बेडकर नगर के राजेश पाण्डेय लॉं कालेज का एलएलबी का परीक्षा केन्द्र त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टाण्डा अम्बेडकर नगर बनाया गया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसके केंद्र में बदलाव किया।

यह भी पढे: मदरसों के सर्वे पर मंत्री दानिश अंसारी बोले- न बुल्डोजर चलेगा, न बंद होंगे, विपक्ष भड़का रहा..

इस परीक्षा केन्द्र में आंशिक संशोधन करते हुए राजेश पाण्डेय ला कालेज, अम्बेडकर नगर के परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र बाबा बरूआदास पीजी कालेज, परूइयाआश्रम, अम्बेडकरनगर किया गया है। परीक्षा केन्द्र के परिवर्तन की अधिसूचना महाविद्यालय के प्राचार्य व केन्द्राध्यक्ष को अवगत करा दी गई है।

यह भी पढे: पानी पर तैरने वाला सोलर Power प्लांट शुरू, सबसे सस्ती मिलेगी बिजली, कम होगा बिल