27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्ते के जन्मदिन पर मिर्जापुर में कटा केक, दोस्तों को दी गई दावत, ऐतिहासिक बनाने की योजना

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक कुत्ते का जन्मदिन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उसके जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 17 Sep 2022, 3:42 PM IST

Symbolic photo of Dogs Birthday

Symbolic photo of Dogs Birthday

मिर्जापुर जिले में एक कुत्ते का जन्मदिन चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां मालिक ने पांचवीं बार जन्मदिन मनाते हुए उसके दोस्तों को खाने पर बुलाया। जिसमें मोहल्ले भर के कई कुत्ते शामिल हुए। इस दौरान उसका केक भी काटा गया। कुत्ते के जन्मदिन पर लोगों ने डीजे पर जमकर डांस भी किया।

यह भी पढे:पानी पर तैरने वाला सोलर Power प्लांट शुरू, सबसे सस्ती मिलेगी बिजली, कम होगा बिल


मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र में बनवारीपुर के सुरेश कुमार बिंद ने अपने कुत्ते का जन्मदिन मनाया। मालिक सुरेश कुमार बिंद ने बताया कि डॉगी का नाम रानी है। जिसे उन्होंने बचपन से पाला है। आज रानी के पांचवें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उसका जन्मदिन मनाया।

हफ़्तों से कर रहे थे कुत्ते के जन्मदिन को मनाने की तैयारी

पिछले कई दिनों से परिवार के लोग तैयारियां कर रहे थे। मिर्जापुर में कुत्ते का जन्मदिन मनाने वाला ये परिवार चाहता था कि, कुतिया 'रानी' का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया जाए कि, ये एक इतिहास बन जाए और जिसे सारा गांव याद रखे। बस इसी को लेकर पूरे परिवार ने मिलकर जन्मदिन की तैयारी पिछले कई दिनों से ही शुरू कर दी थी।

यह भी पढे: मदरसों के सर्वे पर मंत्री दानिश अंसारी बोले- न बुल्डोजर चलेगा, न बंद होंगे, विपक्ष भड़का रहा..

डीजे की धुन पर खूब नाची 'कुतिया रानी'

गौरतलब है कि जब डॉगी रानी के बर्थडे का न्यौता लोगों को भेजा गया तो पहले उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब रानी के जन्मदिन के जश्न के लिए केक लाया गया, डीजे का इंतजाम किया गया तो वहां पहुंचे लोग अचरज में पड़ गए। फिलहाल डॉगी रानी के बर्थडे की चर्चा गांव में बनी हुई है।

यह भी पढे: प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी, पिता ने गोली मारकर कर दी हत्या

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग