
Father Shot Daughter on against love marriage
अलीगढ़ में बेटी का प्यार करना एक पिता को रास नहीं आया और उसने शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे घर में चारपाई पर सो रहे अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले बेटी प्रेमी के साथ चली गई थी. वहीं, परिजनों और पुलिस के दबाव के बाद दोनों वापस लौटे थे. लेकिन शुक्रवार को पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना थाना बरला के नगला गुलजार इलाके की है.
बताया जा रहा है कि नगला गुलजार के रहने वाले मूगीस अहमद की 16 वर्षीय पुत्री राबिया गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी. दोनों के बीच यह प्रेम परवान चढ़ रहा था. जब राबिया के घर वालों को पता चला तो इसका विरोध किया. पिता ने राबिया को बहुत समझाया, लेकिन राबिया ने युवक से मिलना जुलना जारी रखा.
15 दिन पहले राबिया प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी. वही, पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. दबाव के चलते राबिया और युवक घर वापस आ गए. वही पिता ने एक बार फिर राबिया को समझाया, लेकिन राबिया ने मिलना जुलना बंद नहीं किया.
गुरुवार रात को पिता मूगीश अहमद ने राबिया कि कहीं दूसरी जगह शादी करने की बात कही. इस पर राबिया ने गांव के युवक से ही शादी करने की जिद की. पिता ने राबिया को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन राबिया नहीं मानी. इसके बाद नाराज पिता ने तमंचे से बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी बरला अभय पाण्डे ने बताया कि राबिया गांव के युवक से ही शादी करने के लिए पिता पर दबाव बना रही थी. वही, समझाने पर भी बेटी नहीं मानी. जिसके चलते पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी. क्षेत्राधिकारी अभय पांडे ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।
Published on:
16 Sep 2022, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.