29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता ने ही की थी पत्नी की हत्या, लूट बताकर पुलिस को कर रहा था गुमराह, इस वजह से खुली पोल

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सपा नेता ने अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हो गया है।जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला घुसियाना जामा मस्जिद के पास रहने वाले सपा के दबंग पूर्व पार्षद सुरेंद्र यादव उर्फ़ भैया यादव की पत्नी रश्मि यादव की संदिग्ध मौत हो गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 16 Sep 2022, 4:03 PM IST

Lalitpur Police File photo on Murder of SP Leader

Lalitpur Police File photo on Murder of SP Leader

ललितपुर जिले में हुई इस हत्या की वजह मेडिकल रिपोर्ट में कुछ और ही बताई जा रही है। इसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि, पार्षद जिस वजह से पत्नी की हत्या को जोड़ रहा था, उस वजह से हत्या हुई ही नहीं थी। सपा नेता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या और लूट का आरोप की कहानी बनाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के आरोप में पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह यादव उर्फ भैया यादव पुत्र महाराज सिंह यादव उसकी प्रेमिका अनामिका राजपूत एवं एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।

मायके पक्ष वालों ने मृतिका के पिता एमपी के जनपद शिवपुरी के थाना दिनारा निवासी चंद्रपाल यादव पुत्र हरदास यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व पार्षद उसकी प्रेमिका और दो अज्ञात सहित चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


यह था मामला:-

ललितपुर जिले के मोहल्ला जामा मस्जिद के पास रहने बाले सपा के पूर्व दबंग पार्षद सुरेंद्र यादव उर्फ भैया यादव की 35 बर्षीय पत्नी रश्मि यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में सोमबार को उस समय के बीच हुई, जब उसकी 16 बर्षीय पुत्री वंशिका शाम करीब 3:00 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए चली गई और जब वह करीब 5:00 बजे अपने घर वापस लौटी तब उसने अपनी मां का शव फांसी के फंदे पर छत के सहारे लटकता हुआ पाया। जिसके बाद जब उसने शोर मचाया तब उसे घर छोड़ने आया उसका ड्राइवर एवं अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में परिजनों ने शव को फांसी के फंदे शिव उतरवाकर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुँचे।

यह भी पढे: Video वायरल: तिरंगा लेकर डिप्टी CM से मिलने गया था दिव्यांग, पुलिस ने घसीटकर गेट से हटाया

ललितपुर जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने डॉक्टरी परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर तत्काल मोर्चरी में रखवा दिया और उसके मायके वालों को ही इस घटना की सूचना दी। बताया गया है कि मृतिका रश्मि के दो बच्चे है जिनमें बड़ी पुत्री 16 बर्षीय वंशिका हाईस्कूल की छात्रा है और पुत्र बीर करीब 12 बर्ष का है जो कक्षा 6 का छात्र है।

मामला निपटाने के लिए सपाइयों की लगी रही लाइन :-

मौत की खबर सुनते ही दबंग पार्षद के घर पर सपाइयों की लाइन लग गई । पहले तो मामला आपसी तालमेल के साथ निपटाने के प्रयास किए जाने लगे, लेकिन जब मायके पक्ष द्वारा उनकी कोई बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क साधने का भी प्रयास किया । लेकिन योगी सरकार की ईमानदार पुलिस ने ही पार्षद के गुर्गों की बात को ठुकराते हुए पार्षद और उसकी प्रेमिका को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढे: PNB बैंक में रखे हुए सड़ गए 42 लाख रू के नोट, 4 अधिकारी सस्पेंड, RBI ऑडिट में खुलासा